एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण

Share this

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण

👉सीडीओ व ब्लाक प्रमुख ने सरैंया सानी में रोपे पौधे

👉भाजपा नेता अचिन मेहरोत्रा ने शहीद लालबाग में रोपे पौधे
(युगाधार समाचार)

सीतापुर-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को पौधारोपण किया गया। खैराबाद विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया सनी में अभियान के तहत पौधा रोपे गए। अमृत वाटिका में मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल व ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने पौधे रोपे।
पौधारोपण के उपरांत ग्राम पंचायत में ग्राम वन निर्माण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गौशाला व अमृतसरोवर का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक भारतीयों को पर्यावरण के लिए प्रोत्साहित किया है। एक पेड़ मां केे नाम लगाने की देश वासियों से अपील की है। प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलते हुए हम सभी पौधारोपण कर रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पौधरोपण के लिए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि प्रतिवर्ष पौधारोपण के मामले में उत्तर प्रदेश नया रिकार्ड बना रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को पौधारोपण व उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इधर शहीद लालबाग पार्क में भाजपा निर्वतमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, खैराबाद खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य, एपीओ मनरेगा नितिन गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि आशु अवस्थी, उत्तम पांडेय आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें :  अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज, सीतापुर में त्रिदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *