Share this
अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज, सीतापुर में त्रिदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-शिवम अग्रवाल डिग्री कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक प्रजापति (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय राजपूत (प्रबंधक, अमन पब्लिक विद्यालय) एवं दिलीप (प्रबंधक, शिवम डिग्री कॉलेज) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्रीमती दिव्या जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम में अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज की कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीतू गुप्ता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के कक्षा 2 से 5 तक के बालकों को ‘कब’ तथा बालिकाओं को ‘बुलबुल’, वहीं कक्षा 6 से 8 तक के बालकों को ‘स्काउट’ और बालिकाओं को ‘गाइड’ वर्गों में विभाजित करके पहले उन्हें प्रतिज्ञा दिलवाई गई फिर उन्हेंअलग अलग टोलियों में टीम स्पर्धा को विकसित करने के लिए मिल -जुलकरकार्य करने हेतु प्रेरित किया गया
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में इन्हें ध्वजारोहण की प्रक्रिया, स्काउट-गाइड ध्वज गीत, प्रार्थना सिखाई गई तथा उन्हें स्काउट एवं गाइड आंदोलन के इतिहास की जानकारी दी
गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना का विकास करना है।












Leave a Reply