Share this
कृषि यंत्र के लाभार्थियों का ई-लाॅटरी के माध्यम से किया गया चयन
👉कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यकारी समिति के समक्ष ई0-लाॅटरी प्रक्रिया हुयी सम्पन्न।
👉मोबाइल पर चयन का संदेश पाकर प्रफुल्लित हुये किसान।
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी अध्यक्षता में गठित, जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा दिनांक-09.08.2024 को कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर में रु0-10,000 से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यन्त्रों/कृषि रक्षा उपकरणों, के लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से कराया गया।
जनपद के विकास खण्डों में लक्ष्य के अनुरूप विकास खण्डवार चयन हेतु 8 चरणों में कस्टम हायरिंग सेन्टर ग्रामीण उद्यमी पर अनुदान के लाभ के लिये कुल 2 लाभार्थियों जिनमें से विकास खण्ड रामपुर मथुरा के कृषक श्री अवधराम एवं विकास खण्ड-रेउसा के रामप्रसाद का चयन निर्विवाद रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। चयन का संदेश मोबाइल पर मिलने से किसानों में खुशी का माहौल देखने का मिला, किसानों द्वारा ई-लाॅटरी प्रक्रिया को सराहा गया।
उप कृषि निदेशक, सीतापुर द्वारा बताया गया कि प्रदेश में पहले आओ, पहले पाओं की व्यवस्था को समाप्त करते हुये पहली बार ई-लाॅटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया है।
इससे जनपद के सभी किसानों को यंत्रों पर अनुदान पाने का समान अवसर प्राप्त होगा और यंत्र बुकिंग के समय सर्वर व्यस्त होने सम्बन्धी परेशानियों से निजात मिल सकेगी।
ई-लाॅटरी के समय समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विकास खण्डों के किसान बंधु उपस्थित रहे।












Leave a Reply