जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज सिधौली सीतापुर का औचक निरीक्षण

Share this

जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज सिधौली सीतापुर का औचक निरीक्षण

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज सिधौली सीतापुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मल्टीपर्पज हाल, भोजनालय कक्ष, साफ-सफाई व्यवस्था, किचेन पहुंचकर जिलाधिकारी ने बच्चों को दिये जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता को चेक किया एवं किचेन में रखे हुये राशन की गुणवत्ता को परखा। शौचालय, बाथरूम एवं बच्चों के पीने के लिये शुद्ध पेयजल को भी देखते हुये सही मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ड्रामेटी हाल पहुंचकर जिलाधिकारी ने कक्षा-6 के बच्चों से वार्ता भी करते हुये शिक्षण कार्य एवं उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अध्यापकों की संख्या की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कालेज में सी0सी0टी0वी0 को बढ़ाये जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। कम्प्यूटर कक्ष को देखा तथा आर0ओ0 के पानी की गुणवत्ता को चेक करने के दौरान सही न मिलने पर सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्राम पंचायत रमुवापुर में बिभिन्न फर्मों के नाम पर निकाली गई लाखों की धनराशि का हुआ आपस में बंदर बांट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *