अभिषेक गुप्ता ने खैराबाद में कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Share this

अभिषेक गुप्ता ने खैराबाद में कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

👉सावन में शिव भक्तों के लिए खैराबाद में ऐतिहासिक आयोजन

👉शांतिनगर में   कांवड़ियों के लिए किया गया भोजन प्रबन्ध, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -खैराबाद व जिले से नैमिषारण्य के गोमती से जल भरकर कांवड़ियों के जत्थे भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आज वापस लौटने लगे।
खैराबाद में कावड़ियों के जत्थों का नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनधि अभिषेक गुप्ता द्वारा
भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सर्व प्रथम मछरेहटा खैराबाद रोड पर स्थित निज निवास शांतिनगर में जलपान व भोजन की ब्यवस्था अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा की गई तत्पश्चात खैराबाद में नगरपालिका व अन्य जगहों पर पुष्प वर्षा पैदल लौटे कावड़ियों पर की गई।
साल के बारह महीनों में सावन मास भगवान शिव को सबसे प्रिय है।
इस महीने में शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अन्य गंगा घाटों से गंगा जल व कांवड़ लेकर आते हैं। इस वर्ष भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में शिवभक्तों के जत्थे से पवित्र गंगा जल व कांवड़ लेने के लिए गए थे।
जहां पर इन कांवडि़यों के विश्राम के साथ ही जलपान की भी पूरी व्यवस्था की गई थी। कांवडियों के जत्थों ने जैसे ही नगर में प्रवेश किया वैसे ही उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया। सभी लोग इन शिवभक्तों का स्वागत करने के लिए आतुर से दिखाई दिए।
सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन
    इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनधि अभिषेक गुप्ता ने सर्वप्रथम सभी भक्तजनों को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन के चतुर्थ सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने सभी लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।
पवित्र सावन माह में शिव भक्तों के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन रहा। शांतिनगर में व्यापक जलपान ब्यवस्था की गई ताकि थके हुए शिव भक्त विभन्न पकवानों का स्वाद उठा सके।
इस मौके पर नगरपालिका अधिषासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता,संदीप गुप्ता,संदीप मिश्र, गौरव गुप्ता,जगदीश, अतुल कुमार राठौर,अर्पित सिंह, विष्णु गौतम, आलोक बाजपेई, गोलू मिश्र,कल्लू बाजपेयी,आदि सैकड़ो भक्त शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  आस्था की परिक्रमा -चतुर्थ दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *