विकास खण्ड परसेंडी के चाँदपुर में हुवा लाखो का घुटाला,प्रधानपति के नाम हुवा लाखों का भुगतान

Share this

विकास खण्ड परसेंडी के चाँदपुर में हुवा लाखो का घुटाला,प्रधानपति के नाम हुवा लाखों का भुगतान

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार ग्रामीण स्तर पर लोंगो को सुविधाजनक जिंदगी जीने के लिए लाखों रुपये विकास कार्य के लिए आवंटित करके उसे पूरी ईमानदारी के साथ प्रयोग करने व उसकी निगरानी व सही तरीके से सही जगह धन का प्रयोग हो इसके लिए ग्राम प्रधान के साथ सरकारी कर्मचारी को जवाबदेही बनाती है वही जनपद में विकास कार्यो के लिए भेजे जाने वाले धन का सचिव व प्रधान दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रधान व सचिव 15वें व 5वें वित्त की धनराशि को प्रधान के परिवारीजनों के नाम पर भुगतान कर घोटाला कर रहे हैं। कहीं प्रधान के पति के नाम लाखों का भुगतान तो कहीं प्रधान के भतीजे के नाम लाखों का भुगतान कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मजदूरी के नाम पर एक वित्तीय वर्ष में एक ही व्यक्ति के नाम लाखों का भुगतान किया जा रहा है। विकास खंड परसेंडी की ग्राम चाँदपुर में प्रधान किरन देवी के पति चेतराम के

यह भी पढ़ें :  जहां से उम्मीदें खत्म होती हैं, वहीं से मोदी की गारंटी शुरू होती है-अचिन मेहरोत्रा

नाम लगभग 10 लाख का भुगतान कर सचिव व प्रधान ने घोटाला किया, प्रधान पति चेतराम के नाम वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 192865 का भुगतान, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7 लाख 40 हजार 6 सौ 37 का भुगतान व वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 88 हजार का नियम विरुद्ध फर्जी भुगतान किया गया है, 3 तीन वित्तीय वर्षो में प्रधान किरण देवी के पति चेतराम के नाम लगभग 10 लाख का भुगतान कर फर्जीवाड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *