प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही में गई एक और जान ,परिजनों ने काटा हंगामा

Share this

प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही में गई एक और जान ,परिजनों ने काटा हंगामा

(युगाधार समाचार )
सीतापुर- प्रदेश सरकार बेहतर स्वस्थ सेवाओ की लाख दावे कर ले तथा इसके लिए जिले के जुम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे ।
वही जनपद मे आए दिन प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सको की लापरवाही व धन उगाही पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी अभिषेक आनंद प्राइवेट अस्पतालो मे व्याप्त अनियमिताओ एवं मनमानी पर लगाम लगाने के उदेश्य से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सको द्वारा मरीजों के साथ धन उगाही के साथ साथ शोषण कम होने का नाम नहीं ले आ रहा है आये दिन प्राइवेट अस्पताल के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मरीजों की मौत के साथ खिड़वाड किया जा रहा है जिससे मरीजों की मौत होना आम
बात हो गई है ।
ऐसा ही एक मामला शहर के प्रेमनगर स्थति छत्रपति शिवाजी महराज हॉस्पिटल मे अस्पताल स्टाप की लापरवाही के चलते उंदापुर निवासी भोगनाथ पुत्र बचनू की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों मे जमकर हंगामा काटा, मौका पाकर अस्पताल स्टाप
नदारात हो गया।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मे मृतक के परिजनों को शांत कराया। मृतक के परिजन रो रो कर अस्पताल की लापरवाही बया कर रहे थे।
बताते चले कि शहर के मोहल्ला प्रेम नगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल के स्टाप की लापरवाही के चलते भोगनाथ पुत्र बचनू निवासी उंदापुर की मौत हो गई। स्टाप की लापरवाही से हुई मौत से परिजनों मे अस्पताल में जम कर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाप के गलत इंजेक्शन लगाते ही मरीज की मौत हो गई। मृतक का भाई प्रेम व दामाद राजकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैर में दर्द व सूजन होने के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहा पर स्टाप से कई बार पूछा गया डाक्टर आते नहीं है तो स्टाप स्वयं को डाक्टर बता कर उपचार करता रहा। बुधवार लगभग 12 बजे भोगनाथ ठीक ठाक थे स्टाप के इंजेक्शन लगाते ही झटपटाने लगा और कुछ ही मिनटों में मरीज की मौत हो गई। लगातार जनपद मे बढ़ रहे प्राइवेट चिकित्सालय मरीजों का शोषण करने मे बाज नहीं आ रहे है। देखना अब यह है कि जिला प्रशाशन व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार मरीजों की मौत के साथ खिड़वाड कर रहे है। ऐसे नर्सिंग होमो पर कब कार्यवाही होंगी।

यह भी पढ़ें :  दलालो के दाम पर कार्य कर रहा एआरटीओ कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *