डालमिया भारत शुगर एण्ड इण्डस्ट्रीज लि. शुगर यूनिट- जवाहरपुर के पेराई सत्र का शुभारंभ

Share this

डालमिया भारत शुगर एण्ड इण्डस्ट्रीज लि. शुगर यूनिट- जवाहरपुर के पेराई सत्र का शुभारंभ

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- रामकोट स्थित डालमिया भारत शुगर एण्ड इण्डस्ट्रीज लि. शुगर यूनिट- जवाहरपुर के पेराई सत्र 2024 25 का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ हुआ।
इसके साथ ही क्षेत्रीय गन्ना किसानों के बीच समय से पेराई सत्र शुरू होने से खुशी की लहर छा गई। चीनी मिल परिसर में नैमिषारण्य के विद्वान आचार्यों द्वारा मिल के यजमान व सहायक अधिशासी निदेशक टीएन सिंह के साथ हवन पूजन अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।
सर्वप्रथम पंक्ति में बैलगाड़ी तौल कराने वाले मालती पत्नी संतराम निवासी पिपरी ट्रॉली काशी प्रसाद पुत्र चेतई, ट्रिपलर ट्राली चालक संतराम पुत्र श्रीपाल, तथा प्रथम ट्रक गोरिया प्रथम सेंटर से रही।
मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु द्वारा प्रथम तौल कराने वाले कृषकों को मिठाई अंग
वस्त्र व नगदी पुरस्कार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, सीतापुर समिति अध्यक्ष भंवर सिंह, महोली समिति अध्यक्ष धनंजय सिंह, सीतापुर समिति उपाध्यक्ष के के बाजपेई, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित मिल कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  पत्रकार हमारे जीवन का अहम हिस्सा - अभिषेक गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *