पत्रकार हमारे जीवन का अहम हिस्सा – अभिषेक गुप्ता

Share this

पत्रकार हमारे जीवन का अहम हिस्सा – अभिषेक गुप्ता

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -खैराबाद हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन खैराबाद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू द्वारा किया गया ।पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर बात करते हुए अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में जो लोग कार्य कर रहे है सच में मै उन लोगों को महान ही कहूंगा क्योंकि अपना समझ के कार्यों में लगने वाला सिर्फ एक पत्रकार ही होता है जिसके कार्य में कई चुनौतियां भी होती है फिर भी अगर समाज के लिए कोई दिन रात कार्य करता है तो वो पत्रकार ही होता है।
आम जनमानस तक अगर कोई बात आसानी से पहुंचती है तो उसका माध्यम ही पत्रकार ही होता है।आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर खैराबाद पालिका में उपस्थित सभी पत्रकारों का मै आभार व्यक्त करता हूं ।
इस मौके पर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है आप सभी पत्रकार साथी निष्ठा निर्भीकता एवं प्रतिबद्धता से राष्ट्रवाद व जन चेतना का संचार कर रहे हैं
वहीं इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से जन सरोकारों को स्वर देने और लोकतंत्र को मजबूत करने में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने पत्रकारों का सम्मान किया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय बहादुर पाठक जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल ,जिला मंत्री जया सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन प्रभा पांडे ने पत्रकारों का सम्मान किया ।

यह भी पढ़ें :  अनूप खेतान का हुवा भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *