लाखों की लागत से बन रहे आर आर सेन्टर में पीला ईट व मानक विहीन मसाले का प्रयोग

Share this

लाखों की लागत से बन रहे आर आर सेन्टर में पीला ईट व मानक विहीन मसाले का प्रयोग

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-भारत सरकार व प्रदेश सरकार की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन जिसके अन्तर्गत विशेष मद बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु आर आर सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है ।वही विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत केनपुर के ग्रामप्रधान व सचिव की मिलीभगत से योजना के मद के पैसे का जमकर बन्दर बाट किया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के निवासियों को बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लगभग ₹3,75000 की लागत से ग्रामपंचायत केनपुर में एक आर आर सेन्टर का निर्माण कराया जाना है जिसमे ग्राम पंचायत से कलेशन किया हुए कूड़े का निस्तारण किया जा सके ।
वही ग्राम प्रधान याकूब व सचिव नवल किशोर के द्वारा पीला ईट व मानक विहीन मसाले से निर्माण कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा ।
अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना का यह हाल है तो ग्राम पंचायत में कराए गए अन्य विकास कार्य का क्या हाल होगा ।ऐसा भी नही है कि ब्लाक के जुम्मेदारो को इसकी जानकारी नही होगी लेकिन कमीशन के चक्कर मे सभी जानकर भी अनजान है ।
वही जब ग्राम पंचायत में तैनात सचिव नवल किशोर के नम्बर9919388838 पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा।
जिले के ईमानदार जिलाधिकारी को चाहिए कि कराए जा रहे निर्माण कार्य व उसकी गुणवत्ता की स्थलीय परीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के साथ गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के आदेश दे जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामवासियो को मिल सके ।

यह भी पढ़ें :  शासन से संतोषजनक वार्ता के बाद ग्राम सचिवों का चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *