अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” – अभिषेक गुप्ता

Share this

अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” – अभिषेक गुप्ता

👉 अटल जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाया  गया

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-खैराबाद नगर मण्डल में अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष संदीप अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन यात्रा कार्यक्रम मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता उपस्थित होकर जेपी लॉन में स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजली कर अपने श्रद्धांसुमन अर्पित किए एवं जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे।“अटल जी की नीतियों और विचारों ने भारत को नई दिशा दी है। उनके सपनों को साकार करते हुए हिंदुस्तान विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसर हुआ। उनके मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनूप विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष खैराबाद मंडल किशोर जोशी, नगर महामंत्री राम जी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अजितेश शुक्ला, नगर मंत्री अजय अवस्थी, सभासद उमेश जयसवाल संदीप मिश्रा, संदीप गुप्ता ,ध्रुव शुक्ल, गौरव अग्रवाल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  यूपी की पंचायतें ग्रामीणों से जल कर वसूलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *