राजा टोडरमल स्मारक समिति की बैठक हुई संपन्न

Share this

राजा टोडरमल स्मारक समिति की बैठक हुई संपन्न

👉10 फरवरी को मनाई जाएगी राजा टोडरमल की जयंती

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवादल ( RSSD ) के पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 10 फरवरी राजा टोडरमल की 522 वी जयंती की तैयारी को लेकर राजा टोडरमल पार्क में बैठक संपन्न की गई । बैठक की अध्यक्षता संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी के द्वारा की गई l संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा राजस्व जनक राजा टोडरमल जी की 522 वी जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष के निर्देश पर पदाधिकारियों व सदस्यओं ने टोडरमल प्रतिमा के सामने शपथ ग्रहण किया,और कहा हम लगन निष्ठा के साथ टोडरमल समिति में सेवा करता रहूंगा। संस्थापक अध्यक्ष ने कहा राजस्व के पिता कहे जाने वाले राजा टोडरमल ने भू पैमाइश में अपनी महती भूमिका निभाई थी, उनकी भू माप की प्रणाली पर पूरा राजस्व विभाग चलता हैं। राजा टोडरमल संस्था जनहित के लिए निष्पक्ष रूप से पीड़ितों को न्याय दिलाने का कम करती है।
10 फरवरी को राजा टोडरमल मल जी की जयंती मनाई जायेगी ,जयंती में सभी को भाग लेना चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति पुरी,जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, नगर प्रभारी खिलाड़ी शाह ,शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष/ संयोजक राजकुमार शुक्ला, किसान एसोसिएशन जिला अध्यक्ष / जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव ,एडवोकेेट,नगर महिला नगर प्रभारी नीलम गोड ,सुमन शुक्ला, पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी, सभासद प्रदीप गुप्ता ,इंदू शुक्ला , मुजीब सीतापुरी ,अवनीश कुमार सरताज,सहित महिला पुरुष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *