Share this
चलाया गया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
(युगाधार समाचार)
सीतापुर – स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज मानपुर सीतापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां के तत्वावधान में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां स्कूली बच्चों और अध्यापकों को जागरूकता के लिए संकल्प भी कराया गया। क्षेत्र के स्वामी विवेकानन्द इन्टर कालेज मानपुर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसमें कुष्ठ के प्रति भेदभाव को खत्म करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
बताया गया कि कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं होता और यह पूरी तरह इलाज योग्य है। इस अवसर पर बिसवां के एन एम ए सोहनलाल प्रधानाचार्य रहवर प्रतापगढ़ी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार मिश्र, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के संस्थाध्यक्ष शशि कान्त शुक्ला क्षेत्रीय आशा संगिनी सन्तोष कुमारी शुक्ला, आशा नीरज अवस्थी, ज्ञानवती, पिंकी देवी, जन्तरा देवी, तथा विद्यालय स्टाफ में माया तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार, देशराज यादव आदि उपस्थित रहे।












Leave a Reply