धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती, अभिषेक गुप्ता ने किया संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Share this

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती, अभिषेक गुप्ता ने किया संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-माखुपुर नगर मे संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मोहल्ला माखूपुर स्थित संत रविदास महाराज के मंदिर पर पूजा अर्चना कर शोभ यात्रा निकाली गई,शोभा यात्रा नगरपालिका गेट के सामने पहुचने पर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने माला पहनाकर पुष्प वर्षा किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पूज्य संत रविदास जी द्वारा समाज में किए गए जन जागरण के कार्य आज भी हम सबके ज़हन में है। इसके साथ ही उनके द्वारा जातिभेद को समाप्त कर शिक्षा के प्रसार में उनकी विशेष भूमिका पर भी अभिषेक गुप्ता ने विस्तार से चर्चा की  कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के प्रतीक थे।
उन्होंने पूरे विश्व में सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया। 
जिसके बाद स्थानीय वार्ड के सभासद विष्णु कुमार गौतम व मंदिर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, मनोज राणा, पुनीत सिंह,गौरव अग्रवाल,संदीप गुप्ता,धुर्व शुक्ल,आशुतोष शुक्ल,गौरव गुप्ता, रोमिल गुप्ता,बलराम पांडेय,अंकित मिश्र,संतोष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा तीन दिवसीय महराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-आकाश बजरंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *