आदर्श नगर पंचायत सिधौली में वरिष्ठ सहायक बिनु भास्कर को श्रद्धांजलि अर्पित

Share this

आदर्श नगर पंचायत सिधौली में वरिष्ठ सहायक बिनु भास्कर को श्रद्धांजलि अर्पित

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- आदर्श नगर पंचायत सिधौली के वरिष्ठ सहायक बिनु भास्कर के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत एवं अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सिधौली के सभी सभासदों एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत ने बिनु भास्कर के कार्यों और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बिनु भास्कर का नगर पंचायत में योगदान अमूल्य रहा, उन्होंने 2012 से अपनी सेवाएँ दी थीं। वे मूल रूप से संत कबीर नगर के सरैया के निवासी थे।
उनके पिता राम आसरे भी नगर पंचायत सिधौली में 1977 में लिपिक पद पर तैनात थे और मृतक आश्रित के रूप में बिनु भास्कर ने उनकी सेवा को आगे बढ़ाया था।
बिनु भास्कर अपने पीछे अपनी पत्नी विनीता (35 वर्ष), पुत्र हिरदेश (6 वर्ष), बहन वीडो विनीता, भांजी परी (7 वर्ष) सहित शोकाकुल परिजनों को छोड़ गए हैं।
श्रद्धांजलि सभा में नायब तहसीलदार आलोक कुमार समेत नगर पंचायत के सभासद रेनू भार्गव, अनुराग शुक्ल, मुन्नन शुक्ल, पूर्व सभासद चंद्रबाबू रस्तोगी, हरनाम वर्मा, संजय गुप्ता, अनिल रावत, उत्तम मिश्रा, रोहित कुमार समेत अनेक क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नगर पंचायत सिधौली परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :  रक्तदान से बड़ा कोई दान नही- अचिन मेहरोत्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *