निजी शैक्षणिक संस्थान में चल रहा मैरिज लॉन.,बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे मैरिज लॉन में करंट लगने से एक मजदूर की मौत

Share this

निजी शैक्षणिक संस्थान में चल रहा मैरिज लॉन.,बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे मैरिज लॉन में करंट लगने से एक मजदूर की मौत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -जनपद के लहरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर में स्थित एच.एम.एच.पी.जी. कॉलेज में चल रहे मैरिज लॉन में बीते शनिवार को मजदूर बालक राम पुत्र राम कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुंवर पुरवा मजरा बसंतीपुर के करंट लगने से मौत हो गई । आपको बताते चले कि पंडाल का काम करते समय एक मजदूर के बिजली के तार से करंट लग जाने के कारण बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी विजय शंकर पांडे ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज लॉन में ना ही जिला पंचायत के द्वारा कोई स्वीकृति प्रदान है और ना ही फायर NOC और न ही श्रम विभाग के द्वारा कोई भी पंजीकरण है । इसी एच.एम.एच.पी.जी. कॉलेज में अवैध तरीके से संचालित हो रहे मैरिज लॉन में बीते शुक्रवार को हुई मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया ।
अब ऐसे में बड़ा सवाल यह बनता है कि जब महाविद्यालय में मैरिज लॉन संचालित होगा तो बच्चों की पढ़ाई पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा कहीं ना कहीं इस प्रकार से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है ।

यह भी पढ़ें :  मुख्य विकास अधिकारी ने किया हरगांव विकास खंड में औचक निरीक्षण किया बड़ी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *