Share this
समाज को एकजुट करना ही मेरी प्राथमिकता : अचिन मेंहरोत्रा
👉खैराबाद में हुआ अभिनंदन समारोह
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- बगैर एकजुटता के किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। इसलिए सभी को एकजुट रहने की जरूरत है।
हमारी प्राथमिकता भी खत्री समाज को एकजुट करने की है। यह बात खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने संगठन के अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कही।
खत्री सभा के जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा खैराबाद कस्बे में खत्री धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो समाज एकजुट होता है वह निश्चित तौर पर तरक्की करता है।
उन्होंने समाज के लोगों से आवाहन किया कि वह अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा भी समाज में आगे बढ़ाने की राह दिखाती है। बगैर शिक्षा के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ाये। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में भी खत्री समाज का विशेष योगदान रहा है। खत्री समाज के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान खत्री समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अभिनंदन समारोह में संरक्षक खत्री जयकार नाथ कपूर , संरक्षक खत्री सुधीर मेहरोत्रा, गोपाल टंडन, खत्री सभा महिला जिलाध्यक्ष निर्मला मेहरोत्रा, खैराबाद नगर अध्यक्ष अंशु धवन, मनोज कपूर श्रीमती कंचन कपूर,श्रीमती पारुल कपूर, श्रीमती किरण महेंद्र,श्रीमती अंजू महेंद्र, श्रीमती आरती धवन, श्रीमती नीतू टंडन, लक्ष्मी कपूर, बरखा कपूर, दृष्टि कपूर, सौम्या महेंद्र, सुमन कपूर, रोली टंडन, सपना कपूर, पम्मी कपूर, सोनू पूरी, पल्लव महेंद्र आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply