Share this
पूर्णागिरी नगर मोहल्ले में बन रहे जल निकासी के लिए बनाए जा रहे चैम्बर का अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने स्थलीय निरीक्षण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-वर्षो से बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से जूझ रहे पूर्णागिरी नगर मोहल्ले में नगर पालिका परिषद द्वारा जल निकासी के लिए बनाए जा रहे चैम्बर का नगर पालिका परिषद सीतापुर अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने स्थलीय निरीक्षण कर मोहल्ले के सभी निवासियों से मुलाक़ात उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनकी समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए | नेहा अवस्थी के द्वारा जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए मोहल्ले वालों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे , श्रीमती मधु श्रीवास्तव , श्रीमती सीमा गौतम जी , श्री अंजनी मिश्रा , सचिन मिश्रा ,आकाश सिंह सहित सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे |












Leave a Reply