ईं वी एम भंडारण कक्ष का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Share this

ईं वी एम भंडारण कक्ष का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
(युगाधार समाचार )

सीतापुर -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित ई0वी0एम0 भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा मंगलवार को किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट भण्डारण हेतु आयोग के निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
ई0वी0एम0 भण्डारण कक्ष में खराब बैटरी को सुरक्षित रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिये। वी0वी0 पैट मशीन भण्डारण कक्ष में निरीक्षण के दौरान उन्होंने लिफ्ट को देखा एवं उसके मेन्टीनेंश को निरन्तर कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिये कि साफ-सफाई निरन्तर कराते रहें।

यह भी पढ़ें :  वैदिक मंत्रों के साथ हुआ सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *