वैदिक मंत्रों के साथ हुआ सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का शुभारंभ

Share this

वैदिक मंत्रों के साथ हुआ सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का शुभारंभ
(युगाधार समाचार)

सीतापुर जेडनगर स्थित राजा कॉलेज के मैदान पर सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ खैराबाद के महंत बजरंगबली दास ने फीता काटकर किया !
उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से हमारी संस्कृत के साथ-साथ स्वस्थ मनोरंजन हम लोगों को मिलता है यह महोत्सव जनपद का नाम रोशन करेगा!
आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक गिरीश मिश्रा ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए हवाई झूले, मिकी माउस ,चटपटी चाट, भेलपुरी ,आइसक्रीम के अलावा बनारसी पान, घरेलू फर्नीचर ,चाबी के गुच्छे, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें लगाई गई है इसके साथ ही साथ रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जो 2 जुलाई तक रहेगा वहीं मेले के शुभारंभ के प्रवेश पूर्णतया से फ्री रहा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया !
इस दौरान तमाम आम नागरिकों के साथ साथ भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति थे

यह भी पढ़ें :  मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण न होने से जल भराव से ग्रामीणों को ही रही परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *