Share this
नल रिबोर के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबांट
विकास खण्ड बिसवा के ग्रामपंचायत जहांगीराबाद का मामला
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-विकास खण्ड बिसवा की जहांगीराबाद में नल रिबोरिंग के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबांट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में कई किस्तों में लाखों रुपए निकाल लिए गए लेकिन अब भी अधिकांश नल जल उगल भी नहीं रहे हैं।
नल रिबोरिंग और मरम्मत के नाम पर विकास खण्ड बिसवां की ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में गड़बड़झाला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान ने मिली भगत करके लाखों रुपए नलों की रिबोरिंग और मरम्मत के नाम पर निकाल लिए हैं फिर भी गांव के कई नलों से जल नहीं निकल रहा है।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में कुल 63 नल लगे हैं इन नलों को दुरुस्त करने के नाम पर जिम्मेदारों ने लाखों का खेल खेला है।
मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2024 से नलों की रिबोरिंग के नाम पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पी/7 दिनांक 01/07/2024 को 113200 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पी/25 दिनांक 14/08/2024 को 55766 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024 25/पी/26 दिनांक 14/08/2024 को 40055 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पी/27 दिनांक 14/08/2024 को 86022 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पर/40 दिनांक 24/10/2024 को 86022 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टी एचएसएफसी/2024 25पी/पी/47 दिनांक 10/12/2024 को 86022 रुपया, वाउचर क्रमांक टीएचएसएफसी/2024 25/पी/59 दिनांक 06/02/2025 को 86022 रुपया, वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पी/72 दिनांक 18/03/2025 को 86700 रुपया तथा वाउचर क्रमांक 5टीएचएसएफसी/2025-26/पी/3 दिनांक 15/04/2025 को111260 रुपया के साथ की मरम्मत के नाम पर वाउचर क्रमांक 5 टीएचएसएफसी/2024-25/पी/28 दिनांक 14/08/2024 को 90079 रुपया तथा वाउचर क्रमांक 5टीएचएसएफसी/2025-26/पी/69 दिनांक 18/02/2025 को 31700 रुपया निकाला गया। फिर भी ग्राम पंचायत के अधिकांश नल खराब पड़े है। उदाहरण के तौर पर गांव के मंगू पंडित के घर के सामने लगा नल के नाम पर पैसा निकाला गया लेकिन वह जर्जर अवस्था में पड़े है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया नल करीब 08 माह पहले बनाया गया था। इसी तरह से दोटकिया नल तथा और भी नलों का यही हाल है।
वहीं डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।












Leave a Reply