पूर्व अधिशासी अधिकारी के निधन पर नगरपालिका खैराबाद में शोकसभा

Share this

पूर्व अधिशासी अधिकारी के निधन पर नगरपालिका खैराबाद में शोकसभा

👉नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूरे स्टाफ ने रखा दो मिनट का मौन

(युगाधार समाचार)

खैराबाद – नगरपालिका परिषद खैराबाद में पूर्व अधिशासी अधिकारी रहे रामबालक मिश्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। श्री मिश्र का निधन उनके निज निवास बाराबंकी में हुआ।
इस दुखद अवसर पर नगरपालिका खैराबाद परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता , अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता , प्रदीप एवं समस्त नगरपालिका स्टाफ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामबालक मिश्र जी एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सरल स्वभाव के अधिकारी थे, उनका निधन नगर परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें :  पत्रकारों की एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी -अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *