धार्मिक सामाजिक तथा शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ नारी शिक्षा तथा सशक्तिकरण हेतु जीवन भर संघर्ष करती रही राजमाता अहिल्याबाई होलकर-पाठक

Share this

धार्मिक सामाजिक तथा शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ नारी शिक्षा तथा सशक्तिकरण हेतु जीवन भर संघर्ष करती रही राजमाता अहिल्याबाई होलकर-पाठक

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- राजमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती जयंती स्मृति समारोह नगर पालिका परिषद खैराबाद में पालिका अध्यक्ष श्रीमती बेबी गुप्ता तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एमएलसी विजय बहादुर पाठक तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा माता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई तथा इसी क्रम में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त कंचन प्रभाव पांडे तथा जया सिंह आदि ने माल्यार्पण किया कार्यक्रम में उपस्थित अधिसंख्य महिलाओं तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर एक मराठा जाति से ऐसी रानी हुई है जिन्होंने धार्मिक सामाजिक शैक्षिक तथा व्यापारिक एवं नारी शिक्षा उन्नयन हेतु जीवन भर कार्य किया तथा उनके द्वारा लगभग 1922 देश भर के प्रमुख मंदिरों का निर्माण कराया गया तथा जीणोद्धार कराया गया काशी विश्वनाथ मंदिर बाबा केदारनाथ बद्रीनाथ आदि अनेक मंदिरों को माता अहिल्याबाई ने निर्माण एवं जीर्णोद्धार करने का कार्य किया। उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि हम माता अहिल्याबाई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं तो उनके द्वारा किए गए कृत्यो को जो कि आज इतिहास का अंग है हमें पूरी ईमानदारी के साथ अपने निजी आचरण में उतारना होगा तथा उन्हें अपने कर्मों में ढालना होगा उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई ने जो कार्य किए हैं वह विस्मृत कर दिए गए थे लेकिन वर्ष 1914 के उपरांत भारतवर्ष के इतिहास में जिन-जिन महापुरुषों का भारतीय सनातन धर्म संस्कृति के प्रति प्रमुख योगदान रहा है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके जीवन पर प्रकाश डालने तथा कस्बा ब्लॉक जनपद प्रदेश तथा देश स्तर पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा संगोष्ठियां करके उनके जीवन को जीवंत करने का कार्य किया जा रहा है यह भी प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन की बदौलत ही है उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने नारी सशक्तिकरण हेतु आज से 300 वर्ष पूर्व जो कार्य किए थे उसी को बढ़ाने का कार्य सूबे तथा राज्यों तथा देश की सरकार कर रही है सच्चे अर्थों में माता अहिल्याबाई को यही सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक महापुरुषों को श्रद्धांजलि के जरिए जो भी उत्कृष्ट कार्य किया जा रहे हैं सभी ऐतिहासिक हैं तथा मेरे जैसे अधिकांश लोगों को इन्हीं कार्यक्रमों के जरिए महापुरुषों का बोध होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा नगर क्षेत्र की सूचीबद्ध दर्जनों महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तथा उपस्थित जनों से यह अनुरोध किया गया कि अपनी बेटियों को शिक्षित करें जागरूक करें की आने वाले 300 वर्षों के उपरांत लोग इसी खैराबाद की चर्चा यहां की बेटियों के जरिए करके राजमाता अहिल्याबाई होलकर के समान कर सके। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन प्रभाव पांडे नगर अध्यक्ष संदीप अवस्थी जया सिंह अंकुर पुरी सोमू अवस्थी सभासद राकेश चंद्रगुप्त आलोक बाजपेई नवनीत दीक्षित कुलदीप जायसवाल श्री चंद आदि मौके पर मौजूद।

यह भी पढ़ें :  हिमांशु सिंह नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *