हिमांशु सिंह नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Share this

हिमांशु सिंह नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

(युगाधार समाचार )
सीतापुर-नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स की रविवार को राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिले के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया| उनके मनोनयन की घोषणा करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उनसे संगठन और पत्रकारहित में निरंतर अडिग रहने की अपेक्षा की|
श्री सिंह के मनोनयन पर नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री महेश शर्मा और कोषाध्यक्ष विनीत पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, अजय विक्रम सिंह, अनिल विश्वकर्मा, हिलाल अख्तर, नरेश मिश्र, शत्रुहन तिवारी, हरिओम अवस्थी, फुएक अरशद, राजेश मिश्र, सुनील कुमार शर्मा, वैभव दीक्षित, रोहित मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, शहाब वहीद, शाहनवाज़ खान, सुभाष शुक्ल, अलमास अंसारी, सूरज राय, अमित शुक्ल, अर्पित सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना कर उन्हें बधाई प्रेषित की|

यह भी पढ़ें :  नगर पालिका ईओ की मनमानी को लेकर सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर किया शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *