Share this
अनूप खेतान का हुवा भव्य स्वागत
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत पूज्य श्री राजू दास जी के द्वारा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री अनुप खेतान जी का आज दिनांक 22 फरवरी को होटल अमन इन में अग्रवाल समाज व व्यापारी समाज द्वारा भव्य आशीर्वाद समारोह रखा गया जिस भव्य आयोजन में सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज व्यापारी समाज उपस्थित रहा उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान को शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया
अनूप खेतान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस दायित्व के लिए मैं महंत राजू दास जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं उन्होंने कहा कि मैं सड़क पर ठेला लगाने वाले से लेकर बड़े-बड़े उद्योग चलाने वाले सभी व्यापारी है और मैं इस व्यापारी समाज के लिए दिन-रात कार्यरत रहूंगा आने वाली किसी भी मुश्किल और कठिनाइयों को महंत राजू दास जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज व समस्त व्यापारी समाज देश के लिए मुख्य भूमिका निभाता है और दिन-रात भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संघर्षशील है प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है किसी के ऊपर यदि कोई भी समस्या आती है तो हम एकजुट होकर इसका पुरजोर जवाब देंगे वहां उपस्थित समस्त अग्र बंधुओ ने एक स्वर में अनूप खेतान का समर्थन किया,
प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने अग्रवाल समाज के द्वारा मिले इस आशीर्वाद के लिए अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल , गोपाल अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, शम्भु खेतान, संजय अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल ,संतोष खेतान,डाक्टर लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, गुड्डू बिंदल, डाक्टर प्रवीण गुप्ता,वैभव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कल्लू लाट, पीयूष मोदी, प्रतीक अग्रवाल, तुषार बंसल
सहित वहां उपस्थित थे।












Leave a Reply