Share this
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित,
👉जिले में प्रेस क्लब व अडीटोरियम बनाने की उठाईं मांग
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -सांस्कृतिक महोत्सव में सीतापुर के इलाहाबाद मैदान में 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD) के तत्वाधान में तत्सत सेवा संस्थान के सांस्कृतिक रंग मंच के अभय श्रीवास्तव व कार्यक्रम के अध्यक्ष राजा टोडरमल स्मारक समिति के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी, राजस्व सुरक्षा सेवादल जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, स्वागताअध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि,आई इंडिया चैनल के एडीटर इन चीफ पंकज सिंह गौर, विशिष्टअतिथि सत्य घोष चैनल के एडीटर इन चीफ लक्ष्मी कांत बाजपेई, राजा टोडर मल संस्था की राष्ट्रीय महा मंत्री प्रीति पुरी व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्य क्रम के मुख्य अतिथि आई इंडिया चैनल के एडीटर इन चीफ,पंकज सिंह गौर ने सांस्कृतिक मंच से अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता दिवस के अवसर पर किसी भी सांसद,विधायक ,जन प्रति निधि ने पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए उनके पास समय नहीं है, जबकि उनकी खबरें पत्रकार पूरे 12 महीने प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित कर जन जन तक पहुंचाई जाती है। 1 वर्ष के बाद 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता हैं,सरकार का चौथा स्तंभ पत्रकारिता है ,न्याय पालिका, विधायिका, कार्य पालिका,चौथा स्तंभ पत्रकारिता माना है।
सीतापुर में पत्रकारों के कार्यक्रम करने के लिए प्रेस क्लब भवन आज तक नहीं बनाया जा सका है, बच्चों के खेल कूद प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऑडिटोरियम भी नहीं बनाया जा सका है,जिसकी बहुत आवश्यकता है। पत्रकारिता दिवस के मौके पर युगाधार संपादक सुनील कुमार शर्मा,हिमांशू पुरी,अर्नव न्यूज चैनल के एडीटर इन चीफ सतीश आर्य,आई बी पी चैनल के एडीटर इन चीफ, मुनीष मल्होत्रा,अमर उजाला के पत्रकार श्रेष्ठ सक्सेना ,परिधि समाचार जिला संवाददाता एस के तूफानी,आई इंडिया चैनल कैमरामैन हसन गोगा,शान टाइम जिला संवाददाता वीरेंद्र वर्मा, निष्पक्ष प्रतिदिन पत्रकार अमित यादव ,राष्ट्र भारत समाचार के संवाददाता अवनीश कुमार, पत्रकार अखिलेश गौतम, निर्माण टाइम,यासीन इब्ने उमर, बचत पत्र पूर्व अधिकारी विपिन उर्फ श्याम जी,सभासद प्रदीप गुप्ता सहित पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किया गया। तत्सत सेवा संस्थान के अनूप निषाद, सुरेंद्र सिंह,विवेक निषाद, सुशील शुक्ला ,दीपक सिंह सहित आदि प्रतिभाओं ने अपनी अपनी कविताओं ,व गीतों को सुनाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। श्रोताओं ने भूरि भूरि प्रशंसा की।












Leave a Reply