पुरस्कृत हुये पंचायत सहायक मुख्य विकास अधिकारी ने दी शुभकामनायें

Share this

पुरस्कृत हुये पंचायत सहायक मुख्य विकास अधिकारी ने दी शुभकामनायें

👉लाभार्थीपरक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में पंचायत सहायकों की अहम भूमिका- मुख्य विकास अधिकारी

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -विकास खण्ड रेउसा में तैनात पांच पंचायत सहायकों को खण्ड विकास अधिकारी रेउसा विवेक मणि त्रिपाठी द्वारा मोबाइल देकर पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक प्रशासन द्वारा सभी पंचायत सहायकों को लक्ष्य दिया गया था कि 30 नम्बर तक सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 03 पंचायत सहायकों को पुस्कृत किया जायेगा।
इस लक्ष्य के सापेक्ष अच्छा प्रर्दशन करने वाले 05 पंचायत सहायक जिनमें गोलोक-कोडर की पंचायत सहायक सुश्री सूबिया अंसारी, सीपतपुर के पंचायत सहायक नीरज यादव, मल्लापुर के पंचायत सहायक रामकृष्ण द्विवेदी,राजपुर म्योरा की पंचायत सहायक आरती मिश्र, रेउसा के पंचायत सहायक शुभम श्रीवास्तव पुस्कृत किये गये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि पंचायत सहायको को पुस्कृत करने से उनका मनोबल व काम करने का उत्साह बढ़ेगा जिससे वह  अपने कामों में रूचि लेगें और शासकीय कार्यो को त्वरित संपादित कर सकेगें। उन्होनें कहा कि इस पुरस्कार पहल से प्रेरित होकर अन्य पंचायत सहायक भी अपने लक्ष्य के सापेक्ष स्वच्छ कार्यशैली के साथ शासकीय कार्यों को संपादित करेंगे तो आगे भी इसी तरह से उनको भी पुरस्कृत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  खैराबाद में एक बार फिर गरजा बाबा का बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *