Share this
भाजपा पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
(युगाधार समाचार )
सीतापुर-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिदिन कार्यक्रम हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से महापुरुषों के बारे में आम जनमानस को जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले गरीबों महिलाओं दलितों का पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
उन्होंने 19वीं सदी में भारतीय समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने बाल विवाह विरोधी और विधवा विवाह के समर्थक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले ने संघर्ष कर पिछड़े व दलितों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया था।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा की ज्योतिबा फुले अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया था, जिसका परिणाम निकला था कि वर्ष 1848 में बालिकाओं के लिए देश में पहला महिला स्कूल खोला गया था। फुले दंपति ने देश में कुल 18 स्कूल खोले थे।
इस गोष्ठी में मौजूद मुख्य लोगों में एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, मिश्रिख विधायक राकृष्ण भार्गव, रोहित सिंह जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष युवामोर्चा सचिन मिश्रा, सागर गुप्ता भाजपा नेता, अमन विक्रम सिंह उपाध्यक्ष युवामोर्चा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Leave a Reply