मनरेगा कार्यो में हो रहा फर्जीवाड़ा हरगाँव की अर्मी में फोटो से फोटो किया जा रहा अपलोड

Share this

मनरेगा कार्यो में हो रहा फर्जीवाड़ा हरगाँव की अर्मी में फोटो से फोटो किया जा रहा अपलोड

👉मजदूरो के हाथ मे फावड़ा लाखो का भ्रष्टाचार जिम्मेदार मौन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत अरमी में एक काम 63 लेबर , आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा भ्रष्टाचार मनरेगा में खुलेआम की जा रही धांधली जिम्मेदार मौन दंग रह गई रोजगार सेवक तकनीकी सहायक, प्रधान व सचिव की मिली भगत से मनरेगा हुई फेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय रोजगार योजना एपीओ की सख्त कार्यशाली व खंड विकास अधिकारी की कार्यवाही के बावजूद भी नहीं डर रहे भ्रष्टाचारी, आखिर किसी का तो संरक्षण प्राप्त है ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा से कराए गए कार्यों में लाखों का भ्रष्टाचार जिम्मेदारों के संरक्षण में किया गया है जिम्मेदार मौन है आखिर जब उच्च अधिकारी इतने सख्त और ईमानदार हैं तो किसके संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है कोई भी जवाब देने के लिए तैयार नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा से कराए गए समस्त कार्यों में मानक विहीन व धरातल पर कार्य मौजूद नहीं है इसके बावजूद लाखों की भारी भरकम धनराशि मनरेगा लेबरों के नाम फर्जी मस्टर रोल भरकर अपने चहेतों के जांब कार्ड पर लाखों की धनराशि लगाई जा रही है ग्रामीण जब कार्य मांगते हैं रोजगार सेवक से तो रोजगार सेवक द्वारा बताया जाता है कि कार्य नहीं है लेकिन सुबह के समय अपने चहेतों को बुलाकर आगे पीछे दाएं बाएं कर मस्टर रोल अपलोड कर लिए जाते हैं इसके बाद शुरू होता है आपस में बंदर बांट का सिलसिला, मस्टर रोलों मे महिलाओं के नाम फोटो से नदारद क्या जिले के अधिकारी भी इससे अनजान हैं अगर नहीं तो अब तक किसके संरक्षण में लगातार यह भ्रष्टाचार फल फूल रहा है अगर समय रहते खंड विकास अधिकारी हरगांव व एपीओ के द्वारा उनके ऊपर जांच कर विधिक कार्यवाही न की गई तो आने वाले समय में यह सरकार के ऊपर बदनुमा दाग साबित हो सकता हैं सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जनता के बीच मजाक का शिकार बन सकती है आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अब देखना यह है आम जनमानस को उम्मीद है कि खंड विकास अधिकारी हरगांव व एपीओ के द्वारा इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिससे आम जनमानस को न्याय मिल सकेगा और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर दिखाई पड़ेगी बना सीतापुर में चर्चा का विषय।

यह भी पढ़ें :  गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *