Share this
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार बंधुओ के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइंस, दधीचि सभागार में सभी पत्रकार बंधुओ के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत विशेषकर महिला सुरक्षा एवम् संबंधित अपराधों में शीघ्र कार्यवाही, यातायात व्यवस्था, लूट/चोरी आदि जैसी घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उनमें संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही आदि के विषय मे विस्तृत चर्चा करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया गया। साथ ही पत्रकार बंधुओ से भी किसी घटना के विषय में संबंधित पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर समुचित तथ्यो के साथ आमजनमानस तक खबर पहुंचाने एवम् अफवाह/भ्रामक सूचनाओं के खंडन में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह एवम् क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमन सिंह मौजूद रहे।












Leave a Reply