आखिर सपा को अलविदा कह भाजपा के हो गए संजीव गुप्ता टिंचू

Share this

आखिर सपा को अलविदा कह भाजपा के हो गए संजीव गुप्ता टिंचू

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -दशकों से समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का दंश झेल रहे पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता टिंचू ने आखिर समाजवादी पार्टी को अलविदा कर दिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नगर पालिका परिषद सीतापुर की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नेहा अवस्थी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया
संजीव गुप्ता टिंचू व उनके समर्थकों को जिले के जिला अध्यक्ष सांसद राज्यमंत्री व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सदस्यता दिलाई तथा भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया!
इस अवसर पर संजीव गुप्ता टिंचू ने समस्त मंच पर उपस्थित जनों को स्मृति चिन्ह देखकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि वह एक आम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की भांति पार्टी की नीतियों व आदेशों का पालन करेंगे
वही टाउन हॉल स्थित उनके आवास पर सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा दोपहर से ही शुरू हो गया था जो एक बड़े हुजूम के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नेहा अवस्थी के कार्यालय पहुंचा जहां पर विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की!

यह भी पढ़ें :  सीतापुर में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का हुआ जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *