विकास खण्ड बेहटा की ग्राम पंचायत सुमेर में हुवा लाखों का घुटाला

Share this

विकास खण्ड बेहटा की ग्राम पंचायत सुमेर में हुवा लाखों का घुटाला

👉बिना कार्य कराए निकली गई धन राशि जुम्मेदार अनजान

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-एक तरफ जहाँ प्रदेश के मुखिया ग्राम पंचायतों के विकास के लिए धन आवंटित कर ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने की बात करते है ।
वही जनपद के विकास खण्ड बेहटा की ग्राम पंचायत सुमेर में बिना कोई कार्य कराए सचिव व ग्राम प्रधान की मिली भगत से लाखों रुपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर जुम्मेदार ग्रामवासियों ने बाकायदा शपथपत्र देकर जिलाधिकारी से मामले की जाँच कराने की बात की है ।
अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत सुमेर की महिला ग्राम प्रधान विद्यावती ने सचिव से साठ गांठ कर यूसुफ के मकान से सुरेश के मकान तकरामसेवक के घर से मायाराम के घर तक,माधव के घर से सुन्दर के घर तक,रामसागर के घर से शिवप्रताप के घर तक(एक ही काम को 4 बार नाली निर्माण) खड़ंजा निर्माण व नाली निर्माण के नाम पर ₹1041944 का भुगतान करा लिया है इसके अलावा राजकीय उ0मा0वि0जुवापुरवा की बाउंड्री का नव निर्माण बीते सत्र 2022-23 में 18 लाख रुपये के लगभग खर्च दिखाया गया जबकि कार्य मानक के अनुरूप नही हुवा है जिसके कारण मौजूदा समय मे बाउंड्री टूट कर गिर गई है ।इसके अलावा स्ट्रीट लाइट कार्य,मिट्टी पटाई कार्य,इंडिया मार्का नल के रिबोर कार्य के साथ साथ मनरेगा कार्यो में भी भारी अनिमियता बरती गई है और सरकारी घन का दुरुपयोग किया गया है ।जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है जिससे ग्राम पंचायत में विकास के लिए आवंटित धनराशि का रोककर उसे विकास में ईमानदारी से लगाया जाए।

यह भी पढ़ें :  नाबालिक लड़के का शव ईट भट्ठे पर मिला,परिजनो ने काटा हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *