मान्यता प्राप्त पत्रकार की सक्रमणीय भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा

Share this

मान्यता प्राप्त पत्रकार की सक्रमणीय भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा

👉आला अफसरों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। मछरेहटा थानाक्षेत्र के ग्राम पेरियाकोडर निवासी धीरेन्द्र श्रीवास्तव लखनऊ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र का शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार की पैतृक संक्रमणीय भूमि गाटा संख्या 412, व गाटा संख्या 358 पर गांव के दिनेश पुत्र पतिराखन , दीनदयाल पुत्र पतिराखन रामसहाय पुत्र पतिराखन छटक्कन पुत्र भूधर रामसेवक पुत्र भूधर आदि लोगो में मेरी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और हरिजन एक्ट लगाने की धमकी लगातार देते है उसके बावजूद मछरेहटा पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि मुझे ही कई बार थाने बुलाया जाता रहा है इसके अलावा थानाध्यक्ष डीएम साहब व एस डी एम साहब का आदेश मानने को तैयार नहीं है मुझसे थाने में कहने लगे कि मैं किसी अधिकारी का आदेश जमीन के मामले में नहीं मानता इसके साथ विपक्षी गणों को एक भी बार थाने में नहीं बुलाया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा मुझे व मेरे भाइयों को ही धारा 126/135 बी एन एस एस के तहत पुलिस में पाबंद कर दिया इसके बाबजूद विपक्षी गणों ने खेत जोत लिया जिससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय पुलिस विपक्षी गणों के दबाव में काम कर रही है जिसके चलते प्रार्थी को काफी डरा सहमा हुआ है । पत्रकार धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सीतापुर को मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में सीओ मिश्रिख आलोक प्रसाद से पीड़ित पत्रकार ने मुलाकात की तो पूरे प्रकरण निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की बात कही।

यह भी पढ़ें :  विकास खण्ड मिश्रिख की ग्राम पंचायत कुतुबनगर में हो रहा लाखों का वारा न्यारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *