कैबिनेट मंत्री व्यापारी नेता नन्द गोपाल नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर किया गया रूद्राभिषेक

Share this

कैबिनेट मंत्री व्यापारी नेता नन्द गोपाल नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर किया गया रूद्राभिषेक

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व्यापारी नेता नन्द गोपाल नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को आज वैश्य समाज उत्तर प्रदेश सीतापुर की कार्यकारिणी ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी धूमधाम से मनाया शनिवार सुबह 10:00 बजे पन्चानन शिव मन्दिर केशव ग्रीन सिटी में नन्द गोपाल गुप्त की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य के लिए हवन पूजन का आयोजन किया गया तदोपरान्त दोपहर 01:00 से सायं देर शाम तक अग्रसेन पार्क के निकट भण्डारे का आयोजन कर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ व बरेली मण्डल अध्यक्ष सन्दीप गुप्ता, संरक्षक मुकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ‘मिन्टू”, आकाश बजरंगी, संतोष गुप्ता, महेश गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, आनन्द सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, नीरज गुप्ता, हिमांशू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, महेश जायसवाल, आदि ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की। |

यह भी पढ़ें :  अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” - अभिषेक गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *