Share this
सी0सी0टी0वी0 का फीड प्राप्त कर गौशालाओं की सघन निगरानी का कार्य आरम्भ
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा एकीकृत गौशाला कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन विकास भवन कक्ष संख्या-106 में फीता काटकर किया गया। गौशालाओं में कुल 272 सी0सी0टी0वी0 कैमरे एवं 203 गौशालाओं का सी0सी0टी0वी0 का फीड प्राप्त कर गौशालाओं की सघन निगरानी का कार्य आरम्भ किया गया। शेष ही अवशेष गौशालाओं की फीड प्राप्त कर सम्पूर्ण गौशालाओं की निरागनी की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सी0सी0टी0वी0 की क्रियाशीलता के लिये जिला पंचायत राज अधिकारी एवं गौशालाओं की निरागनी के उपरान्त पायी गयी कमियों के निराकरण हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में गौशालाओं की मानिटरिंग हेतु गौशालाओं को सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से कन्ट्रोल रूम से जोड़ा जाये, उनकी मंशानुरूप यह कार्य आरम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के निरन्तर प्रयास से आज यह कार्य सम्भव हो पाया है। गौशालाओं की मानिटरिंग को हम सभी अच्छे स्तर पर कर सकें। मा0 मुख्यमंत्री जी मंशा है कि सभी गौशालाओं को अच्छी तरह से संचालित किया जाये एवं गौशालाओं को संचालित करने वालों पर नियंत्रण रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कमियां पायी जाती हैं, जैसे कैमरा डिस्कनेक्ट होता है तो डी0पी0आर0ओ0 अपने स्तर से सचिवों पर कार्यवाही करेंगे और कोई अन्य कमियां होगीं तो बी0डी0ओ0 के माध्यम से कमियों का निराकरण कराया जायेगा। यदि समय पर निराकरण नही होगा तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply