अग्रवाल महिला सभा सीतापुर द्वारा सावन सिंधारा मेला का हुवा भव्य आयोजन

Share this

अग्रवाल महिला सभा सीतापुर द्वारा सावन सिंधारा मेला का हुवा भव्य आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-अग्रवाल महिला सभा सीतापुर द्वारा सावन सिंधारा मेला का भव्य आयोजन उत्सव गेस्ट हाउस में दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ जिसमें अनेकों रंगारंग प्रोग्राम हुए समाज के दो बुजुर्गों श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल पत्नी स्वर्गीय रूपचंद अग्रवाल एवम् श्रीमती गीता खेतान पत्नी स्वर्गीय सीताराम खेतान का सम्मान हुआ,दो महिलाओं श्रीमती उर्वशी अग्रवाल एवं श्रीमती रीता बंसल जी का लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया, सावन सिंधारा के लिए एक स्पेशल अवार्ड श्रीमती श्वेता अग्रवाल जी को दिया गया इसी मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 10 फरवरी 2026 को 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी अग्रवाल सभा सीतापुर द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा।
सभी ने सावन की एक दूसरे को बधाई दी इस पावन अवसर पर बच्चों महिलाओं ने झूलों, स्वादिष्ट व्यंजन और चाट का आनंद उठाया और सभी जिन लोगों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया सभी ने मिलकर केक खेलकर बधाई दी
अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू मुरारका,महामंत्री श्रीमती मिथिला सराफ,कोषाध्यक् श्रीमती संगीता अग्रवाल, संयोजिका श्रीमती सुनीता अग्रवाल , मारवाड़ी महिला युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमतीशिल्पी अग्रवाल,महामंत्री नेहा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रितिका अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, रंजीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मोना अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल , अलका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे अंत में अग्रवाल सभा के महामंत्री अंकित अग्रवाल,कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल , मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष वैभव बंसल,महामंत्री कृष्ण अग्रवाल,कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल( गोलू ) , विकास अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, अरविंद जिंदल, राहुल अग्रवाल, आकाश बजरंगी,सरवन बंसल संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल , संरक्षक प्रहलाद राय अग्रवाल ने आए हुए सभी 800 अतिथियों का धन्यवाद दिया ।

यह भी पढ़ें :  शिव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *