खैराबाद में हरिशंकरी वृक्षारोपण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

Share this

खैराबाद में हरिशंकरी वृक्षारोपण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
(युगाधार समाचार)

👉 हर वार्ड में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सीतापुर- हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद खैराबाद जनपद सीतापुर की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता द्वारा वार्ड नं0 02 ललियापुर में स्थित शनि देव मन्दिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना के साथ हरिशंकरी वृक्ष लगा कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात् नगर के सभी 25 वार्डों में सम्बन्धित वार्ड सभासद एवं जन समान्य द्वारा वृक्षारोपण कार्य में उपस्थित होकर हरिशंकरी वृक्ष लगाया गया और उसको संरक्षति करने का संकल्प लिया गया। हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम मे उपस्थित प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता ‘बब्लू भैया‘ द्वारा वृक्षारोपण की महत्वता पर बल देते हुए यह संदेश दिया गया कि, पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाते हुए उसको संरक्षित करने का संकल्प लें जिससे कि, आज के समय में उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय असंतुलन से बचा जा सके। क्योंकि वृक्षारोपण पर्यावरण, वन जीव और मानव जीवन के लिये आवश्यक है। इस अवसर पर प्रेम शंकर गुप्ता अधिशासी अधिकारी, मनोज कुमार राना सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सभासदगण एवं नगर के आनन्दी सहगल इण्टर कालेज के छात्र/छात्रायें एवं अध्यापकगण के साथ अन्य समाजिक संगठन, सम्भ्रांत नागरिक एंव जन सामन्य के साथ नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सभी लोगों द्वारा वृक्ष लगाते हुए उसको संरक्षित करनें का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें :  यूपी की पंचायतें ग्रामीणों से जल कर वसूलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *