Share this
हरिशंकरी अभियान के तहत अटल पार्क में पीपल का पौधरोपण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पनवाड़िया नई बस्ती स्थित अटल पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सभासद उमेश जायसवाल द्वारा पीपल और बरगद के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर सभासद उमेश जायसवाल ने कहा कि पेड़ मनुष्य के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शाक्य, पप्पू, दिलीप, विनोद सहित स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।
इसके अलावा महेश, शैलेश, रवि जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। पौधारोपण के बाद सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों की देखभाल करने का संकल्प लिया।












Leave a Reply