अम्बेडकर जयंती पर भाजपा ने किया गोष्ठी का आयोजन

Share this

अम्बेडकर जयंती पर भाजपा ने किया गोष्ठी का आयोजन

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहे। इस गोष्ठी के दौरान सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने प्रभारी मंत्री को पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस गोष्ठी के दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताना है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को मजबूत करते हुए बीजेपी को प्रत्येक बूथ पर विजय दिलाने का संकल्प लेना है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि बीजेपी का हर नेता और कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जोर शोर से बीजेपी का परचम लहराने का काम करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी ने बताया कि इस दौरान प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सुधाकर शुक्ला, संजय मिश्रा,विश्राम सागर राठौर, जितेंद्र मेहरोत्रा,भंवर सिंह अंकुर तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *