मनाई गई अम्बेडकर की 132वी जयंती

Share this

मनाई गई अम्बेडकर की 132वी जयंती
(युगाधार समाचार )

सीतापुर -भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर अनूप यादव पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने अपनी ग्राम पंचायत अकबरपुर रीवान (मजरा बेलहा पुरवा) अटरिया सिधौली सीतापुर में बाबा साहब को फूलमाला पहनाकर उन्हें ह्रदय की गहराइयों से नमन किया, और कहा कि बाबा साहब पिछड़े व दलितों के मसीहा थे बाबा साहब ने अपने जीवन काल में शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, जैसी प्रेरणा/सीख देते रहे बाबासाहब बहुत ही लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था बाबा साहब ने अपने जीवन में समाज के लिए बहुत ही संघर्ष किया ,मैं बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर को सादर प्रणाम करते हुए उन्हें नमन करता हूँ.

यह भी पढ़ें :  धार्मिक सामाजिक तथा शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ नारी शिक्षा तथा सशक्तिकरण हेतु जीवन भर संघर्ष करती रही राजमाता अहिल्याबाई होलकर-पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *