Share this
विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत सेमौरा में पंचम वित्त से कराए गए कार्यों में हुवा जमकर घुटाला
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-एक तरफ प्रदेश के मुखिया ग्राम पंचायतों के विकास व नागरिकों की सुविधा के लिए खासा बजट ग्राम पंचायतों को देती है तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अनेक जाँच करती है ।
वही विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत सेमौरा में पंचम वित्त से कराए गए कार्यों में जमकर घुटाला हुवा है मजे की बात तो यह है नल रिबोर के नाम पर भारी भुगतान तो प्रधान ने करा लिया लेकिन आज तक कोई नल रिबोर नही कराया गया है जो तस्वीरों में साफ दिख रहा है ।
ग्राम प्रधान के द्वारा सरकारी धन के गबन की जाँच कराने हेतु ग्रामवासियो ने पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर माँग की है ।
अपने भेजे गए प्रार्थना पत्र में नवल किशोर वर्मा पुत्र श्री सोबरन लाल वर्मा निवासी ग्राम भनवापुर ग्राम पंचायत सेमौरा कलां ने मांग की है कि ग्राम पंचायत द्वारा दिनांक 25/08/2025 को हैण्ड पम्प रिबोर व मरम्मत के नाम पर 2,20,372 रुपये निकाले गए है जिसका व्यय ग्राम पंचायत में नहीं कराया गया है। 6 हैण्ड पम्प रिबोर के लिए पड़े है। उपरोक्त धनराशि की जाँच करायी जाय ।इसके साथ ही उपरोक्त तिथि में ठेलिया मरम्मत के नाम पर 5500 रुपये की धनराशि ग्राम पंचायत द्वारा निकाली गयी जबकि पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा दो ठेलिया क्रय की गयी थी। तथा उपरोक्त तिथि में नहर पुलिया से पंचायत भवन बराल घर पर 1,30,272 रुपये इंटरलाकिंग निर्माण हेतु निकाले गए जबकि इंटरलाकिंग का कार्य पर आज दिनांक 04/09/2025 तक कार्य नहीं कराया गया । वही उपरोक्त तिथि में ही 19,500 रुपये सफाई कर्मी उपकरण हेतु निकाले गए ग्राम पंचायत में दोनों सफाई कर्मी को उपकरण नहीं उपलब्ध कराये गए ।
उपरोक्त तिथि में ही 5,235 रुपये का कैमरा रिचार्ज पर व्यय किया गया जबकि कैमरा पर रिचार्ज नहीं कराया गया ।तथा ग्राम प्रधान अल्पना राज के पति बलवंत प्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते है उनके द्वारा ही उपरोक्त सभी धनराशियो का गमन किया गया है। जाँच के समय ग्राम पंचायत के मजरा भनवापुर व सेमौरा कलां के समस्त पंचायत सदस्य एव ग्राम वासियों की उपस्थिति में रखा जाय साथ में ही फूलचंद्र, पूर्व प्रधान सतेन्द्र सिंह व भानुप्रताप को भी रखा जाय ।
यह शिकायत तो मात्र बानगी मात्र है यदि प्रधान के पूरे कार्यकाल की जांच करा ली जाय तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आएगा ।
वही जानकर सूत्र तो यहाँ तक बताते है कि पिछले कार्यकाल में ग्राम प्रधान के द्वारा सैकड़ो शौचालयों का पैसा निकाल लिया जो अभी तक केवल कागजो पर ही बने है।












Leave a Reply