रेडिको परिसर में गणेश महोत्सव का नौ दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न

Share this

रेडिको परिसर में गणेश महोत्सव का नौ दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- रेडिको खेतान लिमिटेड, कंदुनी परिसर में, नौ दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा कंपनी परिसर में पूजास्थल से शुरू हुई जिसका कंपनी के मेन गेट पर भव्य स्वागत हुआ और समस्त सहकर्मियों ने मिलकर बप्पा को विदाई दी तत्पश्चात रथ यात्रा सिधौली होते हुए भटपुर घाट पहुँचकर गणपति बप्पा का विसर्जन इस विश्वास के साथ किया कि अगले वर्ष वे फिर हमारे बीच आएँगे !
विसर्जन यात्रा में ढोल-ताशे, नृत्य और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कंपनी प्रबंधन और मानव संसाधन & प्रशासन विभागाध्यक्ष, श्री अजय गोस्वामी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  आस्था की84 कोसीय परिक्रमा --आठवा पड़ाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *