भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

Share this

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- आंख अस्पताल व भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की ओर से शान्ती देवी इन्टर कालेज शुक्लापुर कटिया में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 254 मरीजों को पंजीकृत किया गया। तथा 65 लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण व 53 लोगों को निःशुल्क चस्मा का वितरण किया गया। तथा 44 लोगों को निःशुल्क आपरेशन हेतु आंख अस्पताल सीतापुर भेजा गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला द्वारा सभी मरीजों को सीतल पेय मैंगो जूस की बोतल का वितरण किया गया।भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के संस्थाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तक संस्था द्वारा 230 मरीजों को संस्था के माध्यम से आपरेशन करवाकर नेत्र ज्योति प्रदान की गई। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा अगला कैम्प कमलापुर में किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला, महासचिव सूर्यांश शुक्ला, उपाध्यक्ष बृजेश अवस्थी, सचिव मो वसीम खान, सहित विद्यालय प्रधानाचार्य सुधांशु शुक्ला, अमित कुमार सिंह परमार, अरुण मिश्रा, दिनेश यादव, अमित शुक्ला,अखिलेश शास्त्री श्रीमती निर्मला मिश्रा व अन्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने  ग्रामसभा टेडवा चिलौला गांव में जाकर घर घर कलश में मिट्टी चावल किये एकत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *