भारतीय युवा जागरूक समाज की नई कार्यकारिणी तैयार हुई

Share this

भारतीय युवा जागरूक समाज की नई कार्यकारिणी तैयार हुई

(युगाधार समाचार)

लखनऊ-भारतीय युवा जागरूक समाज द्वारा पिछले 2 महीने से भंग चल रही कार्यकारिणी पुनः चुनाव के माध्यम से गठन किया गया । भारतीय युवा जागरूक समाज के संस्थापक वा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई महीने में सभी स्तरों की कार्यकारिणी को भंग किया गया था । संगठन के पुराने सदस्यों के मौजूदगी में चुनाव कराकर पुनः प्रदेश कमेटी तैयार किया गया है। प्रदेश कमेटी 8 सदस्यों से मिलकर तैयार किया गया है। जिसमें इं. रवि कान्त पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, सतीश गंगवार प्रदेश उपाध्यक्ष, मनमोहन पांचाल कोषाध्यक्ष, देवमणि वर्मा प्रदेश महासचिव, शिवसागर सिंह एंव सोनाली दयाल को प्रदेश सचिव, तथा बृजेश वर्मा एंव अग्रिम पटेल को प्रदेश कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इन सारे पदाधिकारियों का चयन 50 सदस्यीय टीम ने किया है । इं. रवि कान्त ने बताया कि भारतीय युवा जागरूक समाज में प्रत्येक वर्ष आपस में चुनाव कराकर ही पदाधिकारी बनाया जाता है । संगठन का प्रदेश पदाधिकारी बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को कुछ मानकों को पूरा करना होता है। जैसे व्यक्ति के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपराधिक मामलों ना हो, व्यक्ति स्नातक स्तर की पढ़ाई पूर्ण किया हो , व्यक्ति संगठन में पहले 2 वर्षों से कार्य कर रहा हो । यदि भारतीय युवा जागरूक समाज का कोई भी सदस्य मानकों को पूरा कर लेता है तो प्रत्येक वर्ष अगस्त सितम्बर माह में सदस्यों में चुनाव कराकर उसे प्रदेश कमेटी का पदाधिकारी बनाया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गंगवार ने बताया कि भारतीय युवा जागरूक समाज ऐसा संगठन हैं जिसके प्रदेश एंव जिला कमेटी के सदस्य कम से कम स्नातक स्तर की योग्यता रखते हैं। प्रदेश सचिव इं. सोनाली दयाल ने बताया कि भारतीय युवा जागरूक समाज हमेशा से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास करता चला आया है । संगठन तमाम सारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क कराता रहा है और आगे भी करायेगा। प्रदेश महासचिव देवमणि वर्मा एंव प्रदेश सचिव शिवसागर सिंह ने बताया कि संगठन से युवा और छात्र तेजी से जुड़ रहे हैं । और आने वाले दिनों में हम सब लोगों को जागरूक करने के तमाम सारे प्रोग्राम चालू करेंगे ।

यह भी पढ़ें :  नगर क्षेत्र का निष्पक्ष तरीके से करूंगी चौमुखी विकास -नेहा अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *