सीतापुर में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का हुआ जोरदार प्रदर्शन

Share this

सीतापुर में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का हुआ जोरदार प्रदर्शन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर – केशव ग्रीन सिटी में सभी स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी उपस्थित हुए प्रदेश के सभी पदाधिकारी भी आए हुए थे और उसके बाद यहां से सभी लोग लालबाग चौराहे पर जाकर एकत्र हुए और लालबाग चौराहे पर विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए स्वदेशी जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जो लाल बाग चौराहे से आंख अस्पताल चौराहे तक हुआ।
डॉ राजीव कुमार अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख ने कहा कि दीपावली पर सभी समान स्वदेशी ही खरीदेंगे
स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक माननीय अनुपम श्रीवास्तव ने कहा की नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी के आह्वान का हम स्वागत करते हैं जहां प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री भी राष्ट्र की सच्ची सेवा है 1991 से अपनी स्थापना के बाद से ही स्वदेशी जागरण मंच स्वदेशी अपनाने के लिए जनता में जागरूकता पैदा कर रहा है मंच का दृढ़ विश्वास है कि हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिभर आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अमित कुमार सिंह ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के वर्तमान परिस्थितियों में जहां वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं भुगतान प्रणालियों और वैश्विक मुद्राओं को हथियार बनाया जा रहा है अमेरिका और अन्य देश अधिक से अधिक संरक्षण वादी बन रहे हैं और टैरिफ दीवारों को अन्यायपूर्ण गैर टैरिफ दरों का उपयोग करके वैश्विक निर्यात को अवरुद्ध किया जा रहा है।
स्वदेशी जागरण मंच के संरक्षक माननीय अचिन मल्होत्रा जी ने कहा की कुछ देशों विशेष रूप से चीन द्वारा अतिरिक्त क्षमताओं के आधार पर मॉल डंप किया जा रहा है और हमारे विनिर्माण को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है ऐसे ही स्वदेशी राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण साधन हो सकता है जय स्वदेशी।
इस यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया अमेरिका द्वारा 50% का टैरिफ लगाएं जाने का विरोध करते हैं और अपने देशवासियों से अपील करते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें।
सहसंयोजक भगवती गुप्ता ने कहा कि इस तरह का जन जागरण अभियान अभी सीतापुर के विभिन्न कोनों में आयोजित होंगे और स्वदेशी वस्तुओं की सूची के साथ और विदेशी वस्तुओं की सूची के साथ समाज को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए आग्रह करेंगे।
स्वदेशी जागरण मंच के सहसंयोजक अंकित अग्रवाल ने यात्रा में जय स्वदेशी और अमेरिकी वस्तुओं के बहिष्कार चीनी वस्तुओं के बहिष्कार तथा स्वदेशी वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा खरीदने का आग्रह समाज के लोगों से किया
इस मौके पर स्वावलंबी भारत के सहसंयोजक प्रतीक अग्रवाल ने लगातार स्वदेशी उद्योग के साथ यात्रा का संचालन किया
यात्रा के दौरान लालबाग चौराहे में स्थित विदेशी कंपनी ओप्पो और वीवो के सामने भी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मुर्दाबाद तथा अमेरिका की दादागिरी नहीं चलेगी जैसे नारों के साथ अमेरिकी कंपनियों का भी विरोध किया।
इस यात्रा में भारी मात्रा में स्वयंसेवक व्यापारी तथा स्वदेशी जागरण मंच के अलावा विभिन्न संगठनों के व्यापारी भी उपस्थित रहे
इसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल जिला सहसंयोजक अंकित अग्रवाल, जिला सहसंयोजक भगवती गुप्ता , जिला महिला प्रमुख श्रीमती मोनिका आनंद, जिला सह महिला प्रमुख अर्पण जायसवाल, जिला विचार विभाग प्रमुख मोहित शुक्ला, जिला कोश प्रमुख अमित श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रमुख रामकुमार शुक्ला, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख सरवन बंसल, जिला संपर्क प्रमुख सुरेश भारती, जिला से संपर्क प्रमुख गोल्डी शुक्ला, जिला से संपर्क प्रमुख विशाल अग्रवाल और स्वावलंबी भारत के जिला समन्वयक जिला सह समन्वय प्रतीक अग्रवाल, जिला से समन्वयूर हिमांग डोडजा, जिला महिला समन्वयक जया सिंह, जिला से महिला संबंधित कंचन प्रभा पांडे,जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य विभव सिंह, बैठक विशेषज्ञ पुनीत वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश लाठ, शिवम त्रिवेदी, मनोज अनेजा जी, गौरव अग्रवाल और अजय कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें :  सीतापुर की सभी नौ विधानसभाओं में आयोजित हुआ सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम

अंत में सभी कार्यकर्ताओं को जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल जी ने स्वदेशी का संकल्प कराया एवं सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अर्पित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *