मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण न होने से जल भराव से ग्रामीणों को ही रही परेशानी

Share this

मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण न होने से जल भराव से ग्रामीणों को ही रही परेशानी

👉जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्य कराने को लेकर लगाई न्याय की गुहार

👉विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत बरसोहिया का मजरा परागीलाल पुरवा का मामला
(युगाधार समाचार)

सीतापुर-रामकोट सीतापुर विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत बरसोहिया का मजरा परागीलाल पुरवा में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया गांव की आबादी लगभग 250 अनुसूचित जाति की है। प्रधानी के पांच साल बीतने को है। कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। गांव के मुख्य मार्ग पर काफी जल भराव है नाली निर्माण व आरसीसी न होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है, मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं,और काफी कीचड़ भरा हुआ है। ग्राम प्रधान मंजूलता शुक्ला को भी अवगत कराया गया था। कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा नरेश पुत्र छोटेलाल के मकान से रामचंद्र के मकान तक आर सीसी मार्ग का निर्माण व नरेश के मकान से गांव के बाहर बाग तक नाली निर्माण कराया जाय, किशोरी बाबा के मकान से बजरंगबली सांई बाबा मंदिर तक आरसीसी मार्ग व नाली निर्माण कार्य, ब्रह्म पुत्र फौजी लाल के मकान से सराय नदी तक आर सीसी व नाली निर्माण कार्य कराया जाय। एक तरफ योगी की सरकार विकास कार्य को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, विकास के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह गांवों का विकास कराने को लेकर बहाया जा रहा है, वही बरसोहिया का मजरा परगीलाल पुरवा गांव विकास कार्यों से कोसों दूर है। जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किशोरी बाबा ने बताया हम ग्राम पंचायत के सदस्य भी हैं। प्रधानी के पूरे पांच वर्ष बीतने को है ,लेकिन गांव का कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। गांव में शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय नहीं है,आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर भी नहीं है। किशोरी बाबा,दिलीप कुमार, भगौती प्रसाद,सुरेश कुमार ,रामकुमार ,रंजीत कुमार ,सावित्री देवी ,रामनरेश, निर्मला ,सूरज प्रसाद, पुरन दास ,विशाल कुमार,राम रानी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर व जनसुनवाई पोर्टल पर गांव का विकास कार्य कराये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  घोटाले बाज सचिव प्रदीप चौधरी का का नया कारनामा आंगनवाड़ी संचालिका को दिया सरकारी आवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *