Share this
भारतीय दर्शन के वाहक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी-मुकेश अग्रवाल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-भारत भूमि ने ऐसे कई ऋषि-पुरुष दिए जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उन्हीं में से एक थे दत्तोपंत ठेंगड़ी जी. यह बात अपने सम्बोधन में मुकेश अग्रवाल ने कही।
विचार, संगठन और कर्म के प्रखर साधक, जिन्होंने संघ प्रचारक के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारत में श्रमिक, किसान और स्वदेशी विचारधारा को संगठित कर उसे जन आंदोलन का रूप दिया.
वे भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों के संस्थापक थे. उनके विचार में राष्ट्र केवल भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि जीवंत सांस्कृतिक चेतना है.
ठेंगड़ी जी ने पाश्चात्य पूंजीवाद और कम्युनिज़्म, दोनों के बीच भारतीय मार्ग की बात की, जो श्रम और संस्कार को साथ लेकर चलता है. उन्होंने संगठित श्रम को राष्ट्रशक्ति का स्तंभ बताया.
इस अवसर पर जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल, जिला सह संयोजक अंकित अग्रवाल, जिला सह संयोजक भगवती गुप्ता , जिला महिला प्रमुख मोनिका आनंद, जिला सह महिला प्रमुख अर्पण जायसवाल , जिला विचार विभाग प्रमुख मोहित शुक्ल, जिला कोष प्रमुख अमित श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रमुख रामकुमार शुक्ल, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख सरवन बंसल, जिला संपर्क प्रमुख सुरेश भारती , जिला सह संपर्क प्रमुख गोल्डी शुक्ल, जिला समन्वयक मुकेश अग्रवाल , जिला सह समन्वयक प्रतीक अग्रवाल, जिला सह समन्वयक हेमांग दौड़ेजा, राकेश यादव, राकेश शास्त्री आदि स्वदेशी जागरण मंच के सीतापुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।।












Leave a Reply