अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज में बड़ी धूम-धाम में साथ मनाया गया बाल दिवस

Share this

अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज में बड़ी धूम-धाम में साथ मनाया गया बाल दिवस

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज, सीतापुर में बालदिवस बड़ी धूम-धाम में साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।बालदिवस से संबंधित कार्यक्रमों का शुभारंभ एक दिन पूर्व से हुआ ।कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा12 तक के विभिन्न कार्यक्रम पहले अपनी अपनी कक्षाओं में संपन्न हुए फिर कक्षा एवं वर्गवार चयनित स्पर्धी प्रतियोगियों के मध्य फाइनल रूप में संपन्न हुए।जिनमें कक्षा के.जी. में बुक बैलेंस, कक्षा01 में चिकेन रेस,कक्षा02 में कैटरपिलर रेस, कक्षा03 में कोनबैलेंस ,कक्षा04 में स्टिक बैलेंसिंग, कक्षा05 में बैलून बैलेंसिंग , कक्षा06 में वनलेग रेस , कक्षा07एवं 08 मे बालकों में कबड्डी तथा बालिकाओं में खो-खो तथा स्क्रैबल गेम्स के आयोजन हुए। इसी प्रकार कक्षा09 से कक्षा12 तक के छात्र /छात्राओं में अलग-अलग उनकी रुचि के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,
जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर खूब आनंद उठाया।
इस अवसर पर ‘ बालदिवस क्यों मनाया जाता है ‘ विषय पर बच्चों को एक फिल्म भी दिखाई गई जिससे वे इस दिवस का महत्व समझ सकें।
विजयी प्रतियोगियों को विद्यालय की एम.डी. मंजू जिंदल तथा प्रधानाचार्य जावेद कमर ने पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने जाना घायलों का हाल कहा इलाज मे कोई कोताही बर्दास्त नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *