Share this
जनपद के समस्त विकास खण्डों में एक एक मिनी स्टेडियम का कराया जाएगा निर्माण – डीएम
👉जनपद के युवाओं में खेल भावना के विकास के साथ देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे मिनी स्टेडियम – जिलाधिकारी
👉क्षेत्रनिधि, ग्राम निधि, मनरेगा योजना, एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग निर्मित कराए जाएंगे मिनी स्टेडियम
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने युवाओं उत्थान हेतु एक बड़ा कदम उठाया है, जिस हेतु सभी विकास खण्डों में 1-1 मिनी स्टेडियम का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी विकास खण्डों में 1-1 मिनी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्रनिधि/योजना में क्षेत्रनिधि, मनरेगा, ग्राम निधि, एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निर्माण कराया जायेगा।
विकास खण्ड ऐलिया की ग्राम पंचायत हेमपुर, विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत मीरापुर, विकास खण्ड हरगांव की ग्राम पंचायत गुरधपा, विकास खण्ड कसमण्डा की ग्राम पंचायत गरौणा, विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत अर्जुनपुर (मुलायमपुर), विकास खण्ड लहरपुर की ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर, विकास खण्ड मछरेटा की ग्राम पंचायत पैदापुर, विकास खण्ड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत शाहीनपुर, विकास खण्ड महोली की ग्राम पंचायत कुसैला, विकास खण्ड मिश्रिख की ग्राम पंचायत लिखनापुर, विकास खण्ड पहला की ग्राम पंचायत लौना, विकास खण्ड परसेण्डी की ग्राम पंचायत इटारी, विकास खण्ड पिसावां की ग्राम पंचायत बरगांवा, विकास खण्ड रामपुरमथुरा की ग्राम पंचायत देसी लौकिया, विकास खण्ड रेउसा की ग्राम पंचायत रेउसा, विकास खण्ड सकरन की ग्राम पंचायत उमराकलां तथा विकास खण्ड सिधौली की ग्राम पंचायत छावन में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। विकास खण्ड बेहटा एवं बिसवां में मिनी स्टेडियम स्थल का चयन प्रक्रियाधीन है।
जिलाधिकारी ने जनपद के युवाओं को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया है कि जनपद में मनरेगा/क्षेत्र निधि/ग्राम निधि से निर्मित कराये जा रहे मिनी स्टेडियमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के पलायन रोकने व उन्हें अपने भविष्य कैरियर की तैयारी हेतु सभी मूलभूत सुविधाओं को एक ही निकटतम स्थान पर उपलब्ध करते हुए उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। प्रायः ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों/युवाओं में प्रतिभा होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने से, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं व सेना भर्ती आदि की तैयारियां न कर पाने के कारण उनके कैरियर का अन्त हो जाता है, किन्तु विकास खण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियमों का निर्माण होने से ग्रामीण जनता के पास भी कैरियर की तैयारियों हेतु पर्याप्त समान अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में बदलाव के साथ-साथ राष्ट्र सेवा का द्वारा भी खुलेगा तथा देश में प्रतिभाशाली मैनपावर की वृद्धि होगी। विकास खण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम की सुविधा हो जाने से ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को भी कैरियर बनाने के समान व पर्याप्त अवसर मिलेंगे तथा उनकी जीवनशैली में सुधार होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के वृद्धजनों हेतु भी मार्निंग वॉक आदि हेतु खुला स्वच्छ वातावरण व पर्याप्त स्थल उपलब्ध होगा।
जनपद में मनरेगा/क्षेत्र निधि/ग्राम निधि से मिनी स्टेडियमों का निर्माण होने से जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की जनता/निवासियों के साथ-साथ जनपद, प्रदेश व देश की भी निरन्तर उन्नति व प्रगति होगी।












Leave a Reply