Share this
जयंती पर याद किये गए किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और किसानों ने सरैया राजा साहब में किसान पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। रालोद प्रदेश महासचिव आर पी सिंह चौहान ने कहा कि चौधरी साहब के कारण ही किसानों की राजनैतिक प्रासंगिकता बनी और आज सभी दल किसानों की बात करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने जीवन भर गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए काम किया। रालोद जिलाध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होता तब तक देश के समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान सपा नेता विनय यादव कांग्रेस नेता राहुल रस्तोगी रालोद के साबिर अली किसान नेता सच्चिदानंद पटेल राजेंद्र प्रसाद मौर्य महेश प्रसाद राजेंद्र यादव राम इकबाल वर्मा अमित कुमार हनुमान प्रसाद निखिल कुमार धनपाल शोभित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply